फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arrested for withdrawing money by stealing ATM card

गोरखपुर: एटीएम कार्ड चुराकर रकम निकालने वाला गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश

Wed, 30 Mar 2022 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Mar 2022 11:48 AM IST
सार

मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म एक के पास वेटिंग हॉल में संदिग्ध युवक बैठा है। टीम ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसने चोरी कबूल कर ली।

विज्ञापन
Arrested for withdrawing money by stealing ATM card
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में दो मार्च को एसी कोच में सफर कर रहीं एनएचआई के इंजीनियर की पत्नी का मोबाइल फोन व पर्स चोरी करने वाले बदमाश धीरज कुमार सिंह को जीआरपी ने गिरफ्तार कर सामान बरामद किया। आरोपी बिहार के सारंग का रहने वाला है। चोरी के बाद अभियुक्त ने एटीएम कार्ड के जरिए यूपीआई बनाकर पौने दो लाख निकाल लिए थे जिससे सोने की चेन खरीदी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली थाना के बिसयाहन्नू निवासी एनएचआई में इंजीनियर रामनरायन की पत्नी बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रहीं थीं। चोरी के बाद इंजीनियर की तहरीर पर जीआरपी गोरखपुर ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


 इसकी विवेचना खुद जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म एक के पास वेटिंग हॉल में संदिग्ध युवक बैठा है। टीम ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसने चोरी कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर 15,400 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, 70,000 रुपये कीमत की खरीदी गई सोने की चेन बरामद कर लिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed