फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former woman head and husband accused of embezzlement of government money sent to jail

Gorakhpur News: सरकारी धन के गबन के आरोपी पूर्व महिला प्रधान व पति को भेजा जेल, शौचालय बनवाने में किया खेल

Mon, 14 Aug 2023 03:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 14 Aug 2023 03:28 PM IST
सार

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों की जांच की थी। इसमें ग्राम निधि छह के खाते से 11.68 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई थी। पूर्व ग्राम प्रधान व उनके पति बैंक को कर्मचारियों की मिली भगत से 112 चेक के माध्यम से रुपये निकालने का दोषी पाया गया था।

विज्ञापन
Former woman head and husband accused of embezzlement of government money sent to jail
गुलरिया थाने में गबन के आरोप में गिरफ्तार पूर्व प्रधान और उनके पति

विस्तार

सरकारी धन के गबन के आरोपी के करमहां बुजुर्ग की पूर्व प्रधान गुड्डी देवी व उनके पति मनोज मोदनवाल को पुलिस ने रविवार को जेल भिजवा दिया। आरोपी दंपती पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करमहां निवासी अच्छेलाल की शिकायत पर डीएम ने जांच का आदेश दिया था।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों की जांच की थी। इसमें ग्राम निधि छह के खाते से 11.68 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई थी। पूर्व ग्राम प्रधान व उनके पति बैंक को कर्मचारियों की मिली भगत से 112 चेक के माध्यम से रुपये निकालने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


तीन जनवरी 2023 को डीएम के निर्देश पर 11.68 लाख रुपये की धनराशि में से आधा-आधा पति-पत्नी से वसूल करने का आरसी जारी किया गया। इसके बावजूद दोनों ने डीपीआरओ कार्यालय में रकम जमा नहीं की। इसके बाद एसडीएम ने दोनों की चल-अचल संपत्ति से गबन की धनराशि वसूल करने का आरसी जारी किया था। पुलिस दोनों की संपत्ति के कुर्की की कार्रवाई में जुटी थी। इसी बीच दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed