फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arrangements for safe parking for hydras and cranes that currently park on the six-lane road in Transport Nagar.

Gorakhpur News: सिक्सलेन सड़क से हटेंगी हाइड्रा-क्रेन, बनेगी सुरक्षित पार्किंग

Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for safe parking for hydras and cranes that currently park on the six-lane road in Transport Nagar.
- ट्रांसपोर्टनगर की सिक्स लेन सड़क पर खड़ी होने वाली हाइड्रा और क्रेन के लिए सुरक्षित पार्किंग की तैयारी
विज्ञापन

- नायब तहसीलदार प्रथम को उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के दिए गए निर्देश



गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर की सिक्स लेन सड़क पर खड़ी होने वाली हाइड्रा और क्रेन को जल्द ही सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से अलग पार्किंग विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने नायब तहसीलदार प्रथम को उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।


सिक्स लेन सड़क पर भारी मशीनों के खड़े होने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे हाइड्रा और क्रेन खड़ी होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने इन मशीनों के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराने की पहल की है। भूमि चिह्नित होने के बाद वहां आवश्यक सुविधाएं विकसित कर मशीनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि सिक्स लेन सड़क पर हाइड्रा और क्रेन खड़ी होने से यातायात प्रभावित होता है। इनके लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। भूमि मिलने के बाद पार्किंग विकसित कर मशीनों को सड़क से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed