{"_id":"5f158f245ef4456819285302","slug":"army-man-dies-due-to-deteriorating-health-while-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जाते समय तबीयत बिगड़ने से जवान की मौत, सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जाते समय तबीयत बिगड़ने से जवान की मौत, सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
Mon, 20 Jul 2020 06:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2002 में एडी ब्रिगेड सिंगल कोर में भर्ती हुए थे सत्यप्रकाश तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के खुदियां गांव निवासी और सेना के जवान सत्यप्रकाश तिवारी (35) पुत्र स्व. मदन तिवारी की ड्यूटी पर जाते समय तबीयत खराब हो गई। उदयपुर के आर्मी अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। कटइलवा सरयू तट पर उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार की सुबह खुदियां गांव में सेना के जवान व सत्यप्रकाश का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मां उषा देवी, पत्नी अनुपमा, पुत्रियां भार्गवी और जाह्नवी का रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि दादा केदार तिवारी बदहवास थे।
इसे भी पढ़ें- 30 रुपये नहीं देने पर मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
स्व. मदन तिवारी की तीन संतानों राहुल, सोनम में सबसे बड़े सत्यप्रकाश आर्मी के 619 एडी ब्रिगेड सिंगल कोर जैसलमेर में हवलदार के पद पर नियुक्त थे। इनकी तैनाती श्रीनगर में की गई थी। परिजनों के अनुसार वह 14 दिन की छुट्टी बिताकर 17 जुलाई को ड्यूटी पर जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। जहां उनकी मौत हो गई। बड़ी पुत्री भार्गवी रोने के दौरान बीच-बीच में वंदे मातरम, जय हिंद का नारा लगा रही थी, इसे देखकर अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई।
इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार सिंह, कर्नल मैथ्यू, कैप्टन देवानंद तिवारी, इंस्पेक्टर मदनपुर श्याम लाल यादव, एसआई महेंद्र मोहन मिश्र, लांस नायक एनके सिंह, योगेंद्र यादव, सपा नेता पीडी तिवारी, प्रधान ओपी सिंह, राजेश यादव, डॉ. संजय सिंह सोलंकी, गोकुलेश उपाध्याय, अनमोल आदि उपस्थित रहे।