{"_id":"648d957b7a2a3d33b908dfdb","slug":"apply-for-admission-in-ddu-by-june-30-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें आवेदन, जानिए कब शुरू होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें आवेदन, जानिए कब शुरू होगी परीक्षा
Sat, 17 Jun 2023 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
इन दिनों यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 25 जून तक कई बड़ी परीक्षाएं हैं। इस वजह से प्रवेश परीक्षाएं कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होता। इसके अलावा आवेदन के लिए तिथि बढ़ाए जाने की भी मांग उठने लगी थी।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश के लिए अब छात्र-छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीसरी बार तिथि बढ़ाई है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। इन दिनों यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 25 जून तक कई बड़ी परीक्षाएं हैं।
इस वजह से प्रवेश परीक्षाएं कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होता। इसके अलावा आवेदन के लिए तिथि बढ़ाए जाने की भी मांग उठने लगी थी।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 20 जून को आएंगे गोरखपुर, 2604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दोनों परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की तिथि विस्तारित की गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी। तब आवेदन के लिए 20 मई की समय सीमा निर्धारित की गई थी।
उसके बाद छात्र हित में 15-15 दिनों का समय दो बार बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर तिथि विस्तारित की गई है।