फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another case filed against Mafia Rakesh Yadav in Gorakhpur

माफिया राकेश यादव पर एक और केस दर्ज: बोला- रंगदारी दो, तब कराओ काम, रुकवा दिया था निर्माण

Wed, 14 Jun 2023 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jun 2023 11:54 AM IST
सार

राकेश यादव पर जमीन के लिए रंगदारी मांगने के मामले में हाल के दिनों में दो केस दर्ज किए गए हैं। पता चला है कि एक और पीड़ित ने भी पुलिस से संपर्क किया है, लेकिन अभी उसने तहरीर नहीं दी है। जल्द ही माफिया पर एक और केस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Another case filed against Mafia Rakesh Yadav in Gorakhpur
माफिया राकेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया राकेश यादव पर पुलिस ने मंगलवार को रंगदारी और धमकी देने का एक और केस दर्ज किया है। गुलरिहा के झुगिया बाजार निवासी बृजेश उर्फ सोनू प्रजापति की तहरीर पर माफिया राकेश यादव, दिनेश यादव, आकाश कन्नौजिया और चार से पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। राकेश यादव जेल में है और उसके आरोपी साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में बृजेश उर्फ सोनू प्रजापति ने लिखा है कि उनकी पुश्तैनी जमीन गाटा संख्या 655 गुलरिहा में है, उसी के पास ही राकेश यादव की भी जमीन है। मेरी जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए राकेश ने कई बार धमकाया और बेचने के लिए दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर उसने रंगदारी की मांग करते हुए जमीन पर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


बृजेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि 26 मई 2023 को चार से पांच बजे के बीच राकेश यादव ने अपने साथी दिनेश यादव, आकाश कन्नौजिया व अन्य लोगों के साथ आकर निर्माण रुकवा दिया और बोला कि जब तक मेरी बात पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई काम नहीं होना चाहिए। रंगदारी दो, तब काम कराओ। उस समय मेरे साथ मौके पर अमन कुमार उर्फ बंटी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बस्ती जिले में सरेंडर करने पहुंचा था माफिया विनोद, पुलिस को देख भाग निकला

माफिया की वजह से मकान निर्माण का काम रोकना पड़ा। अब पता चला कि राकेश यादव जेल में है, तब मैं शिकायत दर्ज करा रहा हूं। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

माफिया राकेश पर दर्ज हो सकता है एक और केस

राकेश यादव पर जमीन के लिए रंगदारी मांगने के मामले में हाल के दिनों में दो केस दर्ज किए गए हैं। पता चला है कि एक और पीड़ित ने भी पुलिस से संपर्क किया है, लेकिन अभी उसने तहरीर नहीं दी है। जल्द ही माफिया पर एक और केस दर्ज किया जा सकता है। दूसरी तरफ माफिया के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए पुलिस ने कागजात भी तैयार करा लिए हैं, जिसकी मदद से जल्द ही ध्वस्तीकरण का आदेश हासिल कर सकती है। पुलिस इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि माफिया राकेश यादव और उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी व धमकाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। माफिया ने जिस किसी को परेशान किया है, वह पुलिस में आकर शिकायत दर्ज करा सकता है, पुलिस उसे सुरक्षा देने के साथ ही कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed