{"_id":"6540906b1efab3946902ee14","slug":"another-case-against-land-mafia-kamlesh-and-two-associates-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश व दो साथियों पर एक और केस, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश व दो साथियों पर एक और केस, दर्ज हुआ मुकदमा
Tue, 31 Oct 2023 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:58 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश यादव व उसके साथियों पर एक और केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस दर्ज सभी केस की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीलिंग की जमीन बेचकर जालसाजी करने के मामले में भू-माफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति समेत तीन पर एम्स थाने में एक और केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कुशीनगर जिले के शिवराजपुर निवासी दिनेश कुमार सिंह की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। वहीं, पहले से दर्ज किए गए केस की विवेचना में तहसील के दो और अफसरों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार, वह गोरखपुर में मकान बनवाने के लिए जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर कमलेश यादव व उसके सहयोगी दीनानाथ प्रजापति से मुलाकात हुई। इन दोनों ने गाटा संख्या संख्या 118 / 119 (कस्बा 2.5 डिसमिल 1000 वर्ग फिट मौजा रुद्रापुर तप्पा पतरा परगना हवेली, तहसील चौरीचौरा में दिखाया। इसके बाद 18 फरवरी 2013 को विशंभर दयाल पांडेय निवासी आंबेडकरनगर, भीखमपुर रोड देवरिया ने पत्नी प्रतिमा सिंह के नाम बैनामा किया।
विज्ञापन
इसके एवज में दिनेश ने कुल रकम 8,60,000 कमलेश यादव व दीनानाथ प्रजापति को दिया। इस दौरान दोनों ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि उक्त भूमि सीलिंग में है। दोनों ने कागजात दिलवाने के दौरान छल करते हुए कूटचना वाला एक प्रपत्र दिखाया। उसे मांगने पर एक ही प्रति होने की बात कहकर विश्वास करने की बात कही। इस तरह धोखे से ऐसी जमीन का बैनामा करवा दिया, जिसका आज तक खारिज दाखिल नहीं हो पाया। इसके बाद कमलेश व दीनानाथ ने टालमटोल शुरू कर दी। पुलिस अब केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: घर से लापता बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंकी गई लाश मिली; पोस्टमार्टम में खुली हैवानियत
इधर, जालसाजी के मामले में पहले से दर्ज एक केस की विवेचना में तहसील के दो और अफसरों का नाम सामने आया है। इनकी भूमिका की जांच तेज कर दी गई है। खबर है कि एक अफसर के खिलाफ साक्ष्य भी मिल गए हैं। उसका नाम केस में बढ़ा दिया गया है। बता दें पुलिस कमलेश के गिरोह पर गैंगस्टर का केस भी दर्ज कर चुकी है। जबकि फरार चल रहे दीनानाथ प्रजापति की तलाश में जुटी है।
सब रजिस्टर तक को जेल भेज चुकी है पुलिस
भू माफिया कमलेश यादव के ठगी के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने कमलेश और उसके साथी दीनानाथ, मनोज को जेल भेजा था। हालांकि, दीनानाथ वर्तमान में जमानत पर बाहर है, लेकिन कमलेश और मनोज जेल में है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिना लाइसेंस और पंजीकरण के दौड़ती मिलीं पांच एंबुलेंस, सीज
जांच के दौरान 2019 में लिपिक रहे वर्तमान में सब रजिस्ट्रार चौरीचौरा चंद्रशेखर शाही को भी जेल भेजा गया। अब पुलिस की जांच में दो और अधिकारियों के नाम सामने आ गए हैं, जिसमें से एक आंबेडकर नगर में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस कभी भी साक्ष्यों के आधार पर इन पर कार्रवाई कर सकती है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश यादव व उसके साथियों पर एक और केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस दर्ज सभी केस की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जो भी गिरोह में शामिल है, सभी पर कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी।