फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Announcement of 1000 posts of three companies in Gorakhpur Zone

तीन कंपनियों के 1000 पदों की हुई घोषणा, नौकरी के लिए आमने-सामने नहीं, फोन पर होगा इंटरव्यू

Fri, 12 Jun 2020 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Announcement of 1000 posts of three companies in Gorakhpur Zone
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायरस की चुनौती को देखते हुए क्षेत्रीय सेवा योजन के अफसरों ने नई पहल की है। अब युवा और प्रवासी मजदूरों को इंटरव्यू देने के लिए कंपनियों का चक्कर नहीं लगाना होगा। कंपनियों के प्रतिनिधि मोबाइल फोन या फिर वीडियो कालिंग से इंटरव्यू लेंगे।

विज्ञापन


अगर सफल हुए तो फिर डाक से नियुक्ति पत्र भेज दिया जाएगा। फिलहाल, तीन कंपनियों ने 1000 पदों को भरने का ऐलान किया है। 18 जून तक सेवा योजन कार्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन


नई पहल से युवाओं को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रा, भोजन और रहने का खर्च बचेगा। वह घर से ही नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकेंगे। इंटरव्यू में सफल हुए तो सीधे नौकरी ज्वाइन करने कंपनी कार्यालय जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक युवा 18 जून तक सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल पर कंपनियों का विवरण मौजूद है जहां नौकरी के प्रकार, पद, मानदेय और योग्यता से जुड़ी समस्त जानकारियां उपलब्ध हैं। अभी तक तीन कंपनियों ने पदों को भरने की सहमति प्रदान की है।

 

ये कंपनियां दे रहीं मौका

  • कंपनी का नाम        योग्यता       पद       मानदेय
  • शिव शक्ति बॉयोटेक  इंटर         50        8000-10000
  • बीआईएस             हाईस्कूल    876      8000-10000
  • पुखराज                इंटर         80        8000-10000

गोरखपुर मंडल का तैयार हो रहा प्लान
गोरखपुर के साथ-साथ ही कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया के लिए भी ऑॅनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। महाराजगंज, कुशीनगर के लिए कुछ कंपनियों ने रजामंदी दी है। जल्द ही इनके यहां भी आवेदन का विस्तृत कार्यक्रम विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र वर्मा ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक स्थान पर ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर शासन स्तर से रोक लगी है। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। किसी भी हाल में सेवायोजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। जो आवेेदन फार्म आएंगे, उसका सत्यापन करके पूरा रिकार्ड कंपनी को भेज दिया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधिफोन या वीडियो कॉल के माध्यम से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू करेंगे। जो सफल होंगे, उनको नियुक्त करेंगे।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed