{"_id":"64882c42b625ea5ed9061098","slug":"angry-son-broke-hands-of-parents-by-hitting-with-rod-in-gorakhpur-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का 'लाडला': शराब कम पीने की नसीहत देना पड़ा भारी, नाराज बेटे ने रॉड से मारकर मां-बाप के हाथ तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का 'लाडला': शराब कम पीने की नसीहत देना पड़ा भारी, नाराज बेटे ने रॉड से मारकर मां-बाप के हाथ तोड़े
Tue, 13 Jun 2023 02:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:14 PM IST
सार
उमेश यादव आए दिन घर में नशे के हाल में मारपीट करता रहता है। शनिवार की रात में भी वह घर में आकर गाली गलौज करने लगा। इस पर पिता ने शराब कम पीने और गाली न देने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उमेश ने सब्बल (लोहे की रॉड) से पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हरपुर बदुहट इलाके के बैकुईकोल गांव में शराब पीने से मना करने पर युवक ने सब्बल (लोहे की रॉड) से हमला कर मां-बाप के हाथ तोड़ दिए। दूसरे बेटे ने दोनों को शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
जानकारी के मुताबिक, बैकुईकोल गांव निवासी रामकिशोर पत्नी बसंती देवी और दो बेटों रमेश यादव और उमेश यादव के परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि उमेश यादव आए दिन घर में नशे के हाल में मारपीट करता रहता है।
इसे भी पढ़ें: कलयुगी शिक्षक का कारनामा: फार्म भरवाने के बहाने छात्रा के आधार कार्ड से बनवा लिया निकाहनामा, तुड़वा दी शादी
विज्ञापन
शनिवार की रात में भी वह घर में आकर गाली गलौज करने लगा। इस पर पिता ने शराब कम पीने और गाली न देने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उमेश ने सब्बल से पिता पर हमला कर दिया। बचाव में आई मां पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बाद में आए बेटे रमेश ने घायल माता-पिता को शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन