{"_id":"616bbf7b01ecaa168f0f8599","slug":"angry-people-beat-up-conductor-after-girl-getting-off-bus-got-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बस से उतरते समय बालिका घायल, नाराज लोगों ने की चालक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बस से उतरते समय बालिका घायल, नाराज लोगों ने की चालक की पिटाई
Sun, 17 Oct 2021 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 AM IST
सार
घटना के बाद चालक- परिचालक व बस यात्रियों ने बस को रामजानकी मार्ग पर रोककर जाम लगा दिया। यात्रियों का कहना है कि चालक- परिचालक की गलती नहीं है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के सैनिया तिराहे के निकट बस से उतर रही एक बालिका चोटिल हो गई। इस बात से नाराज लोगों ने परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। इस पर चालक- परिचालक ने बस को रामजानकी मार्ग पर रोककर जाम लगा दिया। वहीं बस में सवार यात्री भी चालक- परिचालक की गलती नहीं बता रहे हैं। ऐसे में बस चालकों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पीआरवी चालक- परिचालक व बस यात्रियों को समझाने की कोशिश करती रही।
घायल बालिका के परिजनों का कहना है कि बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया।
खबर ब्रेकिंग है, अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा
विज्ञापन
घायल बालिका के परिजनों का कहना है कि बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
खबर ब्रेकिंग है, अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा