{"_id":"691cd223fd5dbb471f0d0903","slug":"an-office-was-opened-next-to-the-bankfake-bonds-were-handed-over-under-the-pretense-of-good-returns-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1139301-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक के बगल में खोला था ऑफिस...अच्छे रिटर्न का झांसा देकर सौंप दिए फर्जी बॉन्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक के बगल में खोला था ऑफिस...अच्छे रिटर्न का झांसा देकर सौंप दिए फर्जी बॉन्ड
विज्ञापन
- चौरीचौरा क्षेत्र में फर्जी इंवेस्टमेंट्स कंपनी बनाकर ठगी करने का मामला
- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दे रहीं दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मोटे मुनाफे का लालच देकर फर्जी इंवेस्टमेंट्स कंपनी में निवेशकों से 16.67 लाख रुपये जमा कराकर भागने वाले भाइयों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पीड़ितों के अनुसार, आरोपी भाइयों ने भोपा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के पास कंपनी का दफ्तर खोल रखा था। दावा करते थे कि इसका हेड ऑफिस कोलकाता में है। बिहार, बंगाल, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में इसकी शाखाएं चल रही हैं। एजेंट अनीता के मुताबिक अच्छे कमीशन का लालच देकर कंपनी की आरडी, एफडी और एमआईपी योजनाओं में लोगों के रुपये जमा कराए गए। इस दौरान पीड़िता, उसके रिश्तेदारों व परिचितों ने कुल 16.67 लाख रुपये आरोपियों को दिए।
रकम जमा करने के बाद दोनों भाइयों ने फर्जी बांड सौंप दिए। कुछ महीने बाद पिनकाॅन ग्रुप का बोर्ड हटाकर वहां यूनिवर्सल मल्टी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का बोर्ड लगा दिया गया। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि पिनकाॅन कंपनी की सेबी से जांच चल रही है और अब नए नाम से काम किया जाएगा। समय पूरा होने पर जब लाभार्थियों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी लगातार टालते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
पुलिस जुटा रही कागजात
सूत्रों ने बताया कि अभी कंपनी की एक एजेंट ने शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह कई और एजेंट उनके लिए काम कर रहे थे। हर एजेंट ने करीब 10 लोगों से रुपये निवेश करवाए थे। अब पुलिस सभी कागजात जुटा रही है। इससे पता चलेगा कि क्षेत्र में कितने लोगों ने कंपनी में निवेश किया था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने कि साक्ष्यों की जांच की जा रही है, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
यह है मामला
चौरीचौरा क्षेत्र में फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी बनाकर 16.67 लाख रुपये की ठगी हुई है। बाबू बिशुनपुरा निवासी अनीता उपाध्याय की तहरीर पर बेलवा बाबू जगदीशपुर निवासी कंपनी के डायरेक्टर संजय कुमार सिंह और उसके भाई बबलू सिंह के खिलाफ चौरीचौरा थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई।