{"_id":"6a8cb6b95a8e4f2fc0020b34","slug":"an-indigo-flight-arriving-in-gorakhpur-from-delhi-on-august-19-struck-the-runway-before-landing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1429292-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विमान की तकनीकी खामियां दूर, उड़ान के लिए डीजीसीए की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विमान की तकनीकी खामियां दूर, उड़ान के लिए डीजीसीए की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
- 19 अगस्त को दिल्ली से गोरखपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग से पहले रनवे से टकराई थी
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट पर 19 अगस्त से खड़ा इंडिगो का विमान तकनीकी खामी दूर होने के बाद भी दिल्ली रवाना नहीं हो सका है। दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम ने रविवार को विमान की मरम्मत पूरी कर दी लेकिन निर्धारित सुरक्षा और तकनीकी प्रक्रिया के तहत अभी आवश्यक अनुमति का इंतजार है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की मंजूरी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान को क्रू मेंबर के साथ दिल्ली भेजा जाएगा।
विमानन कंपनी सोमवार को ही विमान को गोरखपुर से दिल्ली भेजने की तैयारी में थी। इसके लिए क्रू मेंबर की व्यवस्था भी कर ली गई थी लेकिन जरूरी अनुमति नहीं मिलने के कारण विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। अब तकनीकी मानकों के सत्यापन और सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसके उड़ान भरने की स्थिति स्पष्ट होगी।
19 अगस्त को दिल्ली से गोरखपुर पहुंची इंडिगो की उड़ान ने लैंडिंग से पहले दो बार गो-अराउंड किया था। पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था। तीसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी। विमान में 178 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतर गए थे। लैंडिंग के बाद नियमित पोस्ट-फ्लाइट निरीक्षण में विमान के पिछले हिस्से में स्थित एपीयू इनलेट के आसपास खरोंच मिली थी।