फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of ₹94.60 lakh in Gorakhpur under the pretext of securing BJP posts and jobs.

UP: भाजपा में पद और नौकरी दिलाने के नाम पर 94.60 लाख की ठगी, रुपये मांगे तो जान से मारने की दी धमकी- केस दर्ज

Sun, 05 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 02:01 AM IST
सार

आरोप है कि राकेश यादव ने सिद्धार्थनगर निवासी अमित शुक्ल, श्वेता शुक्ला तथा गोरखपुर निवासी मधु द्विवेदी के माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिये सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस नाम पर 25 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई। विश्वास दिलाने के लिए तीन अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए।

विज्ञापन
Fraud of ₹94.60 lakh in Gorakhpur under the pretext of securing BJP posts and jobs.
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी - फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

भाजपा में पद दिलाने, विद्यालय के लिए सरकारी फंड स्वीकृत कराने और आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 94.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पिपराइच थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान की तहरीर पर संतकबीरनगर के एक आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ जालसाजी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तहरीर में जंगल छत्रधारी के शाहपुर टोला निवासी पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर जिले के हैंसर बाजार क्षेत्र के तुर्कवलिया नायक निवासी राकेश यादव ने भाजपा में पद दिलाने का भरोसा देकर उनसे 65 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद विद्यालय के लिए सरकारी फंड स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर 4.60 लाख रुपये और वसूल लिए। आरोप है कि राकेश यादव ने सिद्धार्थनगर निवासी अमित शुक्ल, श्वेता शुक्ला तथा गोरखपुर निवासी मधु द्विवेदी के माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिये सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाम पर 25 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई। विश्वास दिलाने के लिए तीन अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए। पूर्व ग्राम प्रधान का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद न तो किसी को नौकरी मिली और न ही विद्यालय के लिए कोई सरकारी फंड स्वीकृत हुआ।


रुपये वापस मांगने और नियुक्ति के संबंध में जानकारी लेने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

एसपी नाॅर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed