फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amount of Prime Minister house reached in KCC account in gorakhpur

गोरखपुर: केसीसी खाते में पहुंच गई प्रधानमंत्री आवास की राशि, 500 से ज्यादा लाभार्थियों की राशि अटकी

Mon, 16 Aug 2021 07:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 07:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि निर्धारित आवेदक के दर्ज बैंक खाता में सीधी चली जाती थी। वहीं अब इसे आधार बेस्ड कर दिया गया था। ऐसे में अंतिम बार आवेदक ने आधार आधारित जो भी ट्रांजेक्शन किया था, उसी खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी की रकम चल गई है।

विज्ञापन
amount of Prime Minister house reached in KCC account in gorakhpur
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कई लोगों की प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) में पहुंच गई है। ऐसे लोगों की संख्या 500 से भी ज्यादा है। इसके बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने इनको दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह में इन लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि ट्रांसफर हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन


दरअसल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि निर्धारित आवेदक के दर्ज बैंक खाता में सीधी चली जाती थी। वहीं अब इसे आधार बेस्ड कर दिया गया था। ऐसे में अंतिम बार आवेदक ने आधार आधारित जो भी ट्रांजेक्शन किया था, उसी खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी की रकम चल गई है।
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि नगर पंचायतों के कुछ व्यक्ति किसान भी हैं और उन्होंने केसीसी ऋण भी ले रखा है। क्योंकि केसीसी अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा होता है। इसलिए ऐसे आवेदकों के खाते केसीसी खाते में पहुंच गए और बैंक खाता का मिलान नहीं होने की वजह से निदेशालय द्वारा उक्त रकम को होल्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि काफी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की रकम केसीसी खाते में चली गई है। इन्हें दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह तक सभी के बैंक खातों में आवेदक के अनुसार पहली, दूसरी राशि चली जाएगी।

 

करीब 5200 आवेदकों के आवेदनों का हो चुका है सत्यापन

प्रधानमंत्री आवास के लिए 5199 आवेदकों के आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं डीएम के निर्देश के बाद लेखपाल और कानूनगों ने सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी कर दी है। उम्मीद है इन सभी का सत्यापन इस महीने तक हो जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के बाद जल्द ही सभी की रकम खाते में आ जाएगी।

32 गांवों की सूची भी हो रही है तैयार
डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम में शामिल 32 गांवों के लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है। एक सप्ताह में सूची मिल जाएगी। इसके बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

अब भी कर सकते हैं प्रधानामंत्री आवास के लिए आवेदन
विकास सिंह ने बताया कि जिन भी व्यक्ति का अपना घर नहीं है। छत वाला घर नहीं है तो ऐसे व्यक्ति अब भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर आधार और बैंक पासबुक का फोटो कॉपी कराकर डूडा कार्यालय में जमा कर दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed