फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ambulance driver ran away after hearing rumors of Corona in Deoria

सर्दी जुकाम से परेशान शख्स ने बुलाई एंबुलेंस, कोरोना की अफवाह सुनकर भागा ड्राइवर

Fri, 20 Mar 2020 02:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
ambulance driver ran away after hearing rumors of Corona in Deoria
corona - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक के नरियाव गांव में नेपाल से आए एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस ने एंबुलेंस बुलाया। कुछ देर बाद दरवाजे पर एंबुलेंस लेकर चालक पहुंच गया। दरवाजे पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह कोरोना वायरस चपेट में आ गया है तो बिना मरीज को लिए एंबुलेंस लेकर चालक भाग गया।

विज्ञापन

 
ये है पूरा मामला...
गांव का एक व्यक्ति नेपाल में गन्ना मिल में मजदूरी का कार्य करता है। होली के दो दिन पहले घर आया। उसे खासी, सर्दी  हो गई है। पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार को उसके लक्ष्ण को देखकर कोरोना वायरस होने का शोर मचा दिया। इसको लेकर गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


मजदूर के दरवाजे पर जाने से लोग मुंह मोड़ने लगे। लोगों ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सिपाही रमेश चंद्र प्रसाद ने उसके घर पहुंचकर 108 नंबर पर फोनकर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस जब नरियांव गांव पहुंचा तो  चालक को लोगों ने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रसित रोगी होने का संदेह है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रवींद्र कुमार रवि उसके गांव पहुंचे लेकिन वायरस की डर से दूरी बनाते हुए वे भी मरीज को अपनी गाड़ी से अस्पताल नहीं भिजवा सके। पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया पर कोई तैयार नहीं हुआ।


भागलपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रंजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि घर पर टीम भेजी गई थी। कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। 17 मार्च को पीएचसी से सर्दी व खासी बता कर दवा ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed