अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता: आठ टीमों के बीच सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर होगी खिताबी भिड़ंत
मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज चार अप्रैल से, फाइनल मैच सात अप्रैल को होगा
डीए स्पोर्ट्स एकेडमी गोरखपुर और बस्ती के बीच होगा उद्घाटन मैच।
विस्तार
अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय मुकाबले का आगाज चार अप्रैल से सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इनमें गोरखपुर की दो और बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज की एक-एक टीमें हिस्सा लेंगी। कुल आठ टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होनी है।
आयोजन समिति ने शुक्रवार देर शाम मंडल स्तरीय मुकाबलों की टाईशीट तैयार कर ली। उद्घाटन मैच डीए स्पोर्ट्स एकेडमी गोरखपुर और बस्ती के बीच खेला जाएगा। सात अप्रैल को फाइनल मुकाबला होगा। मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। ट्रॉफी के साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
लेदर बॉल से होंगे मुकाबले
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लाल लेदर बॉल से खेले जाएंगे। अंपायर और स्कोरर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानकों के अनुरूप होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन डिजायर एकेडमी सुनिश्चित करना होगा।
रोमांचक रहे जिला स्तरीय मुकाबले
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग के सहयोग से अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में कराया जा रहा है। पहले चरण के मैच 28 मार्च से गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की अलग-अलग क्रिकेट एकेडमियों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर की दो और छह जिलों की विजेता टीमों के बीच महामुकाबला होगा।
मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
4 अप्रैल- डीए स्पोर्ट्स एकेडमी गोरखपुर बनाम बस्ती- 8 बजे से
4 अप्रैल- संतकबीरनगर बनाम सिद्धार्थनगर- दोपहर 12 बजे से
5 अप्रैल- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर बनाम महाराजगंज- सुबह 8 बजे से
5 अप्रैल- देवरिया बनाम कुशीनगर- दोपहर 12 बजे से
6 अप्रैल- सेमीफाइनल ग्रुप बी- सुबह 8 बजे से
6 अप्रैल- सेमीफाइनल ग्रुप ए- दोपहर 12 बजे
7 अप्रैल- फाइनल मैच