अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता: मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और एनबी स्पोर्ट्स देवरिया सेमीफाइनल में
डीए स्पोर्ट्स और सिद्धार्थनगर ने एक दिन पहले ही सेमीफाइनल में बनाई जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय मुकाबले के दूसरे दिन खेले गए दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और एनबी स्पोर्ट्स देवरिया ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मंगलवार को सुबह आठ बजे से सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला मैच देवरिया और डीए स्पोर्ट्स एकेडमी और दूसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर व मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के बीच होगा।
21 रनों से जीता मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मैच मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और यूनिटी क्लब महाराजगंज के बीच खेला गया। इस मैच को मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने 21 रनों से जीत लिया है।
टॉस जीतकर महाराजगंज ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज पवन सिंह ने सर्वाधिक 38 रन, आनंद दुबे ने 27, कप्तान अन्नू ने 27 और अमन ने 20 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में महाराजगंज के विनोद साहनी ने तीन, अरमान ने दो और सचिन ने एक विकेट हासिल किया।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजगंज की टीम ने 57 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाए 81 रनों की साहसी पारी के बावजूद 137 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज टिंकू पटेल ने 25 रनों का योगदान किया। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान अन्नू और संचित ने तीन-तीन विकेट और प्रशांत ने एक विकेट हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच-मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अन्नू
बेस्ट बैट्समैन-महाराजगंज के रोहित 87 रन
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन: 158/7, ओवर 20
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
पवन सिंह 38 35 4/0
शुभम जी राव 23 7 4/1
आनंद दुबे 27 23 2/1
विजय यादव 2 2 0/0
अन्नू 27 19 0/1
प्रशांत 2 2 0/0
अजय 4 4 0/0
अमन पासवान 20* 12 1/1
अभय सिंह 9* 8 1/0
गेंदबाजी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
अरमान 2 4 34
उपेंद्र 0 1 13
राजा सिंह 0 4 25
सचिन 1 4 19
विनोद सहानी 3 4 30
टिंकू पटेल 0 3 20
यूनिटी क्लब महाराजगंज: 137/7, ओवर 20
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
टिंकू पटेल 25 22 4/0
शुभम 5 4 1/0
सचिन 81 57 11/2
संजय सिंह 0 1 0/0
निखिल 7 11 0/0
अरमान 0 1 0/0
नवनीत पटेल 3 6 0/0
राजेश 9* 13 1/0
राजा सिंह 0* 0 0/0
गेंदबाजी: मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
अनुराग यादव 0 4 20
अन्नू 3 4 31
प्रशांत 1 4 34
संचित 3 4 13
विजय यादव 0 4 39
राहुल के नाबाद 78 रनों के दम पर एनबी स्पोर्ट्स ने जीता मैच
प्रतियोगिता के दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच में एनबी स्पोर्ट्स देवरिया ने कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी को 94 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
टॉस जीतकर देवरिया के कप्तान दिनेश यादव ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाज राहुल यादव के 38 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों के साथ शानदार नाबाद 78 रन, सर्वेश और कप्तान दिनेश यादव ने 22-22 रनों की मदद से 197 रन बनाए। गेंदबाजी में कुशीनगर के सोहन ने दो, शिवम, रितेश और विकास ने क्रमश: एक-एक विकेट लिया।
198 रनों का पीछा करने उतरी कुशीनगर की पूरी टीम 17.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। कुशीनगर के शिवम दुबे ने सर्वाधिक 41 रन, विकास ने 23 और कैफ हसन ने 12 रन बनाए। देवरिया के लिए गेंदबाजी में शाने हबीब ने तीन, शुभम मल्ल व सर्वेश ने दो-दो, अनुराग, दिनेश यादव और अखिलेश यादव ने क्रमश: एक-एक विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच- एनबी स्पोर्ट्स देवरिया के राहुल यादव, 78 रन, 38 गेंद
बेस्ट बॉलर- एनबी स्पोर्ट्स देवरिया के शाने हबीब, तीन विकेट
एनबी स्पोर्ट्स देवरिया, 197/5, 20 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
कृष्णा पांडेय 6 7 1/0
अखिलेश यादव 13 5 3/0
मंजीत 19 12 3/0
सर्वेश 22 16 3/0
राहुल यादव 78* 38 9/2
दिनेश यादव 22 14 3/1
आलोक तिवारी 14* 19 0/0
गेंदबाजी: कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
सोहन 2 4 45
अभिनव 0 4 35
शिवम 1 3 38
रितेश 1 4 30
कैफ 0 1 6
विकास सिंह 1 4 37
कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी : 103/10, 17.5 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
विक्की शर्मा 6 16 1/0
फैज खान 0 1 0/0
मोइन अली 1 2 0/0
शिवम दुबे 41 28 6/0
विकास सिंह 23 15 3/0
अंकुर 6 12 0/0
कैंफ हसन 12 16 2/0
सोहन 1 1 0/0
रितेश 0 1 0/0
शिवम 0* 0 0/0
अभिनव 0 1 0/0
गेंदबाजी: एनबी स्पोर्ट्स देवरिया
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
अनुराग 1 3 7
आकाश ओझा 0 2 20
शुभम मल्ल 2 3 24
शाने हबीब 3 4 18
अखिलेश 1 3 13
सर्वेश 2 0.5 0
प्रतियोगिताओं के आयोजन से निखरते हैं खिलाड़ी : जीएन तिवारी
अमर उजाला ऐश्प्रा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सलाहकार गजेंद्रनाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं से अक्सर अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं। धन के अभाव या उचित मंच न मिलने पर ये प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। प्रत्येक वर्ष ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अन्य संगठन भी आगे आएं। इन प्रतियोगिताओं से मिलने वाली धनराशि से खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन होता है।
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शफीक सिद्दीकी ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हार और जीत लगी रहती है। हार से सबक लेना चाहिए। प्रदेश सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य हो रहे हैं। पदक विजेता को अच्छी धनराशि दी जा रही है। इस वजह से अब खिलाड़ियों का पलायन रुक गया है।