फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala foundation organized health camp in near brd medical college fatehpur gorakhpur

पहल: स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं, कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए

Sat, 14 Mar 2020 07:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation organized health camp in near brd medical college fatehpur gorakhpur
health camp - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को सेहतमंद बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने फतेहपुर मोहल्ले में स्थित मदरसा दारुल उलमू अनवारुल उलमू पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने मरीजों के सेहत की जांच करते हुए रोगों से बचाव के तरीके बताए। साथ ही फाउंडेशन की ओर से शिविर में आए लोगों को निशुल्क दवाएं भी दी गई। डॉक्टरों की टीम ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सेनेटाइजर की जगह अच्छे से साबुन से हाथ धुले और लोगों को भी जागरूक करें। प्रतिष्ठित कालिंदी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने 126 मरीजों की जांच की।    
विज्ञापन


कालिंदी हॉस्पिटल एंव ट्रॉमा सेंटर के डॉ एसके श्रीवास्तव की अगुवाई में डॉ कफिल खान, डॉ आर सिंह, डॉ विवेक त्रिपाठी ने मरीजों की जांच की। शिविर में शुगर, बीपी और हार्ट के मरीजों की सख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों ने शुगर के मरीजों को सलाह दी कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। जरा सी असावधानी सेहत के लिए नुकसानदेह है। डॉ एसके श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे बेहतर उपाय है जागरूकता।
विज्ञापन


अपने आसपास सफाई रखें। सेनेटाइजर से हाथ साफ करने के बजाए 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धुले। उन्होंने शिविर में आए लोगों की जांच करते हुए उन्हें उचित परामर्श दिए। डॉक्टरों ने बदलते मौसम से सावधान रहने को कहा है। इस बीच 126 मरीजों का चेकअप हुआ और उन्हें दवाएं दी गईं। इस मौके पर मौलाना फखरुद्दीन निजामी, एडवोकेटे मुहम्मद अहमद, नूर मोहम्मद, मुहम्मद अली उर्फ जकाउल्ला, पूर्व हाकी खिलाड़ी रीता मिश्रा, मुहम्मद वसीम अहमद नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed