फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of raising road level in Vikas Nagar; concerns raised about potential waterlogging.

Gorakhpur News: विकास नगर में सड़क ऊंची बनाने का आरोप, जलभराव की जताई आशंका

Tue, 25 Aug 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of raising road level in Vikas Nagar; concerns raised about potential waterlogging.
गोरखपुर। विकास नगर कॉलोनी के निवासियों ने नगर आयुक्त को शिकायत पत्र देकर सड़क और नाली का निर्माण मकानों की सतह से ऊंचा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे घरों में नाली और बारिश का गंदा पानी घुसने की समस्या पैदा होगी।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, करीब आठ माह पहले कॉलोनी में सीवर पाइपलाइन का निर्माण कराया गया था। सीवर का जंक्शन, पाइपलाइन और चैंबर सड़क की सतह के बराबर बनाए गए थे। इसके बाद घरों से सीवर पाइपलाइन जोड़ी जानी थी। आरोप है कि सड़क और नाली के नए निर्माण से पहले सीवर पाइपलाइन के चैंबर और जंक्शन को मकानों की सतह से ऊपर उठा दिया गया। इसके बाद भवनों की सतह से ऊपर नाली का निर्माण कराया गया। अब नाली के लेवल से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो मकानों से ऊंची हो रही है। निवासियों ने आशंका जताई है कि नाली और सड़क ऊंची होने के कारण घरों का पानी बाहर नहीं निकल पाएगा। उन्होंने मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और सड़क व नाली का निर्माण मकानों की जमीनी सतह से नीचे कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed