{"_id":"64d1ab52459488fb4000d115","slug":"all-private-schools-in-gorakhpur-district-will-remain-closed-today-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ हादसा: आज बंद रहेंगे गोरखपुर जिले के सभी निजी स्कूल, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ हादसा: आज बंद रहेंगे गोरखपुर जिले के सभी निजी स्कूल, जानिए क्या है मामला
Tue, 08 Aug 2023 10:03 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:03 AM IST
सार
स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा के फोन लाने पर प्रधानाचार्य ने टोका तो उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच के ही स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ जिले के चिल्ड्रेंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना व विद्यालय के प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी निजी विद्यालय (सीबीएसई, आइसीएसई व यूपी बोर्ड) बंद रहेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि जेल गए संबंधित विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षक की बेल निरस्त हो गई है और उन्हें एक अभियुक्त के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि ऐसे में हम सभी को विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्या व शिक्षक के साथ खड़े होने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच की मांग करना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें: मां के साथ सोई लड़की हो गई थी लापता, घर से 400मी दूर मिली लाश, मौत की सामने आई ये वजह
विज्ञापन
यह है मामला
स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा के फोन लाने पर प्रधानाचार्य ने टोका तो उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच के ही स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उधर अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में कोई और घटना हुई है। उनकी बेटी कभी स्कूल मोबाइल लेकर आती ही नहीं थी। स्कूल प्रशासन घटना को छिपाने के लिए ये बहाना बना रहा है।