गोरखपुर: भूमि विवाद में डीएम सतर्क, बोले- विवादित जमीन के मामले में बवाल की आशंका पर पाबंद होंगे सभी पक्ष
विवादित जमीन के मामले में बवाल की आशंका पर दोनों पक्षों या फिर मजबूत पक्ष को पाबंद कर दिया जाएगा।
विस्तार
इसके बाद भी संबंधित जमीन पर किसी पक्ष ने बवाल की कोशिश की तो जमानत के वक्त जरूरी धनराशि के बराबर की जमा की गई संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। डीएम ने बताया कि जमीन की कीमत के हिसाब से जमानत धनराशि तय की जाएगी। यह एक या दो लाख या फिर उससे अधिक भी हो सकती है। डीएम का मानना है कि आर्थिक नुकसान होने के भय से विवादों में जरूरी कमी आएगी।
विवादित जमीन का मामला सामने आने पर एसडीएम और तहसीलदार, पुलिस के साथ मौके पर जाएंगे और उसे निस्तारित करेंगे। इस दौरान उन्हें इस बात का भी आकलन करना होगा कि मामले के निस्तारण के पूर्व कहीं दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थिति न उत्पन्न हो जाए।