{"_id":"5e52940e8ebc3ef39e55e31e","slug":"all-india-prize-money-t20-champions-trophy-start-inaugurated-by-rajya-sabha-mp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएएससीबी का धमाकेदार आगाज, उद्घाटन मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएएससीबी का धमाकेदार आगाज, उद्घाटन मैच जीता
Sun, 23 Feb 2020 08:43 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:43 PM IST
सार
- डीएएससीबी का धमाकेदार आगाज, उद्घाटन मैच जीता
- आल इंडिया लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
- मुख्य अतिथि सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने किया ट्रॉफी का अनावरण
विज्ञापन
ट्राफी का अनावरण करते सांसद शिव प्रताप शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ‘आल इंडिया लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी टी-20’ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने रविवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और ट्राफी का अनावरण कर किया। उद्घाटन मुकाबले में डीएएससीबी नई दिल्ली ने बिहार क्रिकेट संघ को नौ विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में एलसीयूपी ने मेजबान लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 11 रन से हराकर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई।
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर डीएएससीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार क्रिकेट संघ की पूरी टीम 18 वें ओवर में 73 रन पर सिमट गई। संतोष ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। डीएएससीबी के पुनीत मेहरा ने चार, आरिफ ने दो, चरनजीत, मित्रकांत और योगेश ने एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी डीएएससीबी ने 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 74 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। हरप्रीत ने नाबाद 34, यादवेंद्र ने 25 रन बनाए। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से सौरभ ने एक विकेट लिया।

इन्हें मिला मैन ऑफ द मैच
वहीं सेंट एंड्रयूज कालेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीयूपी ने हरप्रीत सिंह के 67 और आकाश के 45 रन की मदद से 168 रन बनाए। लक्ष्य के शिवम चौधरी ने 3, राहुल सिंह ने दो, विकास और प्रिंस शाही ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य एकेडमी 20वें ओवर में 157 रन पर सिमट गई। लक्ष्य एकेडमी के शिवम चौधरी ने 47 रन, विजय यादव 36, यशवर्धन 31 रन का योगदान दिया। एलसीयूपी से जमशेद ने 3, नवनीत और अभय ने दो-दो विकेट लिए।
पहले मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर योगेश्वर सिंह मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीएएससीबी के पुनीत मेहरा को डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने दिया। वहीं दूसरे मैच में एलसीयूपी के हरप्रीत को डॉ. विजाहत करीम ने दिया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन सेंट एंड्रयूज कालेज के प्राचार्य डॉ. जेके लाल ने किया।
इन लोगों की रही सहभागिता
विशेष अतिथि नरसा अध्यक्ष सुधांशु शर्मा और मुख्य अतिथि का स्वागत बैज लगाकर लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने किया। सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बुके प्रदान किया। इस मौके पर लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक डॉ. हर्ष सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी व मनीष सिंह ने नरसा के महामंत्री व सीपीआरओ पंकज सिंह का स्वागत किया जबकि संयुक्त सचिव डॉ. मुदित गुप्ता ने पूर्व महामंत्री नरसा पीके अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर एकेडमी की निदेशक प्रेम माया, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रंजना गुप्ता, डॉ. मनव्वर, सर्वेश श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।