फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   all events of Gorakhpur Festival on Champa Devi and Mahant Digvijaynath Park

गोरखपुर के इस पार्क में मनाया जाएगा 'महोत्सव', कोरोना से बचने के लिए किया गया ये उपाय

Tue, 22 Dec 2020 06:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
all events of Gorakhpur Festival on Champa Devi and Mahant Digvijaynath Park
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला

हर साल की तरह इस बार गोरखपुर महोत्सव के तहत होने वाले प्रमुख कार्यक्रम गोरखपुर यूनिवर्सिटी में नहीं होंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महोत्सव समिति ने इसे खुले में कराने का निर्णय किया है। तय हुआ है कि रामगढ़ताल किनारे स्थित चंपा देवी पार्क और नया सवेरा के पास स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में महोत्सव के सभी कार्यक्रम कराए जाएं।

विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने फिर महोत्सव की समितियों के साथ बैठक कर तैयारियां जांची। महोत्सव का आयोजन 12 और 13 जनवरी को होगा। इस बार महोत्सव दो ही दिन का होगा। बैठक के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के लिए बनाई गई समितियां अपने- अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के लिए जरूरी स्थान आवंटन को लेकर समितियां अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताए। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्टालों के मध्य आपस में प्रतियोगिताएं भी कराई जाएं। विजयी प्रतियोगी को पुरस्कृत भी किया जाए। बैठक में सभी एडीएम, सचिव जीडीए, अपर आयुक्त समेत सभी समितियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शूटिंग में आजमा सकेंगे हाथ, रहस्य सुलझाएगी विज्ञान प्रदर्शनी

महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला आदि का भी स्टाल लगाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में फूड जोन, शूटिंग कंपकंपटीशन, हॉफ मैराथन, फल-फूल सब्जी का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोगों को प्रशिक्षित भी किया जाए।

किसानों को केसीसी की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए जाएं तथा आत्मनिर्भर भारत योजना में किसानों की आय में वृद्धि के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले सेमिनार को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed