{"_id":"618b475f49ae5f782f187438","slug":"air-pollution-in-gorakhpur-air-quality-index-reaches-near-400-after-five-days-of-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में प्रदूषण: दिवाली के पांच दिन बाद भी शहर की हवा 'जहरीली', स्वास्थ्य के लिए हानिकारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में प्रदूषण: दिवाली के पांच दिन बाद भी शहर की हवा 'जहरीली', स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
Wed, 10 Nov 2021 09:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:45 AM IST
सार
दीपावली के बाद मंगलवार को हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई कि एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 392 तक जा पहुंच गया। ऐसे में ऊपरी वायुमंडल में हवा की रफ्तार धीमी होने से प्रदूषण के कण जमे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण दिखाई दे रहा धुंध।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली के पांच दिन बाद भी शहर की हवा में ‘जहर’ घुला हुआ है। गोरखपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंच गया है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वायु प्रदूषण का यह स्तर खतरनाक है। डॉक्टरों के अनुसार सांस के मरीजों के साथ ही सामान्य लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
इस बार भी दिवाली के दौरान लोगों ने खूब आतिशबाजी की। इस वजह से गोरखपुर शहर ही नहीं औद्योगिक क्षेत्र सहजनवां में भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब हुई। दीपावली के बाद मंगलवार को हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई कि एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 392 तक जा पहुंचा। जिसे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत ही खतरनाक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट समीर के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन जहां एक्यूआई 395 दर्ज किया गया था, वह पांच दिन बाद मंगलवार को भी 392 दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दीपावली के दिन आतिशबाजी से हवा की गुणवत्ता काफी खराब हुई है। वहीं अब भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसकी वजह यह है कि ऊपरी वायुमंडल में हवा की रफ्तार करीब-करीब थमी हुई है। इसके अलावा हवा में काफी ज्यादा नमी भी है। हवा की रफ्तार काफी कम होने की वजह से गोरखपुर के ऊपर प्रदूषण अब भी थमा हुआ है।
विज्ञापन
कुछ यूं रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स
तारीख एक्यूआई (गोरखपुर) (सहजनवां)
03 नवंबर 173 230
04 नवंबर 225 271
05 नवंबर 341 378
06 नवंबर 316 363
07नवंबर 332 382
08 नवंबर 325 390
09 नवंबर 392 ..