{"_id":"64bc3579024d36e9e70c4a72","slug":"agitation-in-manipur-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-248586-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा उपवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने मणिपुर की घटना के विरोध में शनिवार को टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय उपवास रखा। इसके बाद गांधी प्रतिमा से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च कर घटना में मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि मणिपुर की घटना एक अमानवीय घटना है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना देश की बहू-बेटियों एवं महिलाओं का घोर अपमान है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहा कि मणिपुर की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत हैं।
इस दौरान प्रदेश सचिव प्रभारी दिलीप कुमार निषाद, सहला अहरारी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, प्रवीण पासवान, धर्मराज चौहान, जयनरायण शुक्ला, राकेश राम त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, सच्चिदानंद तिवारी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।