{"_id":"64bed071e0bfea48e00854c6","slug":"agitation-chief-engineer-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-250585-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुख्य अभियंता कार्यालय पर आज प्रदर्शन करेंगे विद्युत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुख्य अभियंता कार्यालय पर आज प्रदर्शन करेंगे विद्युत कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन और विद्युत मजदूर संगठन की तरफ से मंगलवार को एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत सभी संविदाकर्मी और और नियमित कर्मचारी मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इसकी जानकारी मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शाही ने देते हुए बताया कि यह आंदोलन प्रदेश के केंद्रीय कार्यकारिणी के अपील पर किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि मार्च की हड़ताल में ड्यूटी करने के बावजूद निकाले गए आउट सोर्स कर्मियों को काम पर वापस लिया जाए तथा नियमित कर्मचारियों का निलंबन समाप्त हो। कार्यकारी सहायक, टीजी टू (तकनीकी कर्मी) व समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड पे तीन हजार रुपये दिए जाएं। आउट सोर्स कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए। रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर आउट सोर्स संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति की जाए।