फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After killing child leopard preyed on cow

महराजगंज: बालक को मार डालने के बाद तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Fri, 26 Nov 2021 07:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 07:48 PM IST
सार

दहशत में हैं जंगल के किनारे बसे गांव के लोग, वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की दी हिदायत।

विज्ञापन
After killing child leopard preyed on cow
तेंदुआ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा टोला बरतानी में बृहस्पतिवार शाम चार बजे सात वर्षीय बालक को तेंदुए ने मार डाला। इसके बाद देर रात तेंदुआ एक बार फिर गांव की ओर रुख किया। गांव में गाय को भी मार डाला जिससे गांव के लोग दहशत में हैं। लोग पूरी रात ठीक ढंग से सो नहीं सके। जंगल के किनारे बसे गांव के लोग इस घटना के बाद से सहमे हैं। दिन में गांव के लोग एकत्र होकर बचाव की युक्ति पर चर्चा करते रहे।

विज्ञापन


उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जंगल की ओर से अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। लेकिन लोगों को भी चौकन्ना रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग डर के वजह से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सेमरहवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम पिता के साथ खेत में पानी चला रहे सात वर्षीय बालक छोटेलाल को जंगल से निकलकर आया तेंदुआ जबड़े में पकड़कर जंगल में ले जाकर मार डाला। उसके बाद लोग रात में दरवाजा बंद कर बच्चों को लेकर अंदर सोए थे। वहीं, बृहस्पतिवार की देर रात तेंदुआ गांव चंद्रकेश चौहान की गाय को शिकार बनाया। गाय को पकड़कर गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय को मार डालने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव, गुड्डू राजभर, महेंद्र यादव, मनोज राजभर, विनोद, महेंद्र राजभर, पन्ने, रामचन्द्र, घरभरन, तीजू यादव, रामरतन यादव आदि लोगों ने बताया कि तेंदुए के आतंक से गांव के लोग भयभीत हैं।

एसडीओ राकेश चंद्र यादव ने बताया कि लोगों को सजग रहने की जरूरत है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में सतर्क है। गांव में उत्तरी चौक के रेंजर मोहन कुमार सिंह वनकर्मियों के साथ लगे हुए हैं। जाल बिछाकर पिंजरा लगाया जा रहा है जिससे कि तेंदुआ दोबारा गांव में आने पर पकड़ा जा सके। सेमरहवा टोला बरतानी में तेंदुए के हमले में बालक की मौत के बाद से वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वन विभाग की ड्रोन कैमरे से तेंदुए की निगरानी की जा रही है।

 

‘ठंड शुरू होते ही अक्सर हमलावर हो जाते हैं तेंदुआ’

महराजगंज सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में विचारण करने वाले वन्य जीव ठंड बढ़ते ही हिंसक हो जाते हैं। वह भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर गांव का रूख करते हैं। इस बीच उनकी चपेट में आने वाले लोग या तो घायल होते हैं, या फिर उनका निवाला बन जाते हैं। ठंड के मौसम में ऐसा अक्सर होता रहता है। आंकडे़ इस बात की गवाही देते हैं कि समय-समय तेंदुओं का हमला लोगों पर होता रहता है। 28 दिसंबर 2016 को मोहम्मदा गांव में तेंदुए तांडव किया।

गांव के 12 लोग हमले में घायल हुए थे जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। 29 दिसंबर 2016 को पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में बृहस्पतिवार सुबह तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

19 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कैथवलियां में घुसकर एक तेंदुआ ने तीन लोगों को घायल करने के बाद एक मकान में घुस गया। 24 मई 2018 को ग्राम पंचायत जमुहानी में दिखा। वहां से ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर में जाकर एक मकान में छिप गया। तेंदुए ने चार लोगों को घायल किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed