फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admit card issued for annual examinations of Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय सवाल

Wed, 14 Jul 2021 09:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jul 2021 09:32 AM IST
सार

27 जुलाई से प्रस्तावित है परीक्षा।

विज्ञापन
Admit card issued for annual examinations of Gorakhpur University
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा कैंपस में संचालित स्नातक द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 जुलाई को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों का संशोधित वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम भी मंगलवार को जारी कर दिया। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों का प्रवेश पत्र भी जल्द जारी किया जाएगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 27 जुलाई से प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के चलते स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाना है। जबकि स्नातक द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के साथ स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। पहली बार वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed