{"_id":"68b35b644c49b308b50cb021","slug":"administration-is-strict-on-high-charges-for-dengue-tests-action-will-be-taken-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055259-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेंगू की जांच में ज्यादा शुल्क पर प्रशासन सख्त, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेंगू की जांच में ज्यादा शुल्क पर प्रशासन सख्त, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
- कमिश्नर अनिल ढींगरा ने एडी हेल्थ को दिए निर्देश, कहा-खुद भी जांच कराएं और शिकायत पर कार्रवाई करें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डेंगू की जांच में प्राइवेट पैथाेलॉजी में शासन से तय शुल्क से ज्यादा लेने पर प्रशासन सख्त हो गया है। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शनिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देशित किया है कि आईएमए के साथ समन्वय बनाकर तय कराएं कि किसी भी दशा में प्राइवेट पैथाेलॉजी में शासन से तय शुल्क से ज्यादा न लिया जाए। टीम गठित कर जांच कराएं। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई करें।
कमिश्नर ने कहा कि डेंगू की जांच को लेकर शासन स्तर से शुल्क तय किया गया है। इस शुल्क से ज्यादा किसी को नहीं लेना है। अपर निदेशक स्वास्थ्य से कहा गया है कि अगर कहीं भी ज्यादा शुल्क लिया जाता है तो कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि आईएमए के लोगों से भी बैठक में भी यह कहा गया है कि वे अस्पताल व पैथाेलॉजी संचालकों से वार्ता करके इसे सुनिश्वित कराएं।
--
जांच की तय दर से ज्यादा मांगें तो करें शिकायत
प्राइवेट पैथोलॉजी में एलिजा जांच 1200 रुपये, रैपिड टेस्ट 700, प्लेटलेट्स टेस्ट 100 और सीबीसी 250 रुपये जांच दर तय है। यदि कोई पैथोलॉजी संचालक निर्धारित से अधिक पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत सीएमओ के मोबाइल नंबर 8005192660 या अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के मोबाइल नंबर 8005192621 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
--
कोट
कमिश्नर के साथ आईएमए की बैठक में यह तय हुआ था कि डेंगू की जांच में शासन से निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के संचालक को इसकी सूचना दे दी गई है और अपील भी की गई है कि तय शुल्क से ज्यादा न लिया जाए।
- डॉ वाई सिंह, सचिव, आईएमए