फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration came in action after notice of NHRC DM reached victim house in Basti

NHRC के नोटिस के बाद हरकत में आया प्रशासन, पीड़ित के घर पहुंचे जॉइंट मजिस्ट्रेट

Fri, 21 Feb 2020 10:16 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Feb 2020 10:16 AM IST
सार

  • एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी मौत
  • मीडिया रिपोर्टस के आधार पर ṆHRC ने दिया नोटिस

विज्ञापन
Administration came in action after notice of NHRC DM reached victim house in Basti
मौके पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छह साल के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों की कुपोषण के कारण हुई मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।  इसके बाद हरकत में आए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीएमओ के साथ प्रशासनिक अमले की टीम ओझागंज पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ओझागंज गांव का है। यहां छह साल के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कुपोषण के कारण हो गई थी। इस मामले को लेकर आयोग ने अपने मुख्य सचिव के माध्यम से यूपी सरकार को एक नोटिस जारी किया, जिसमें जिले में सामाजिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन से संबंधित डेटा सहित एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीएमओ जेपी त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज उमाशंकर सिंह, सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे। हरिश्चंद्र व उनकी बीमार बेटी घर पर नहीं मिले। अधिकारियों ने पड़ोसियों से उनके बारे में जानकारी हासिल कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई। इससे पहले मई और दिसंबर 2019 में एक टीम जांच करने पीड़ित के घर गई थी। उस दौरान उन्हें जिला अस्पताल के नूट्रिशनिस्ट सेंटर रेफर किया गया था, उस समय इन्होंने अपने बच्चे को नूट्रिशनिस्ट सेंटर ले जाने से मना कर दिया था। इनकी आर्थिक स्थिति की भी जांच की गई, इनके पास पक्का मकान, पक्का शौचालय है। इनके पास गैस कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन भी है।


डीएम ने बताया कि जांच में ये भी पाया गया कि राशन कार्ड पर नियमित उठान हो रहा था। हरीश चंद्र का वजन इस समय 75 किलो है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ये मामला कुपोषण अथवा सरकारी योजनाओं के अभाव में नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed