{"_id":"60dc30cd8ebc3edbc57818e8","slug":"adg-akhil-kumar-ordered-to-teach-lessons-of-policing-to-children-after-joining-police-ki-pathshala-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: बच्चों को पढ़ाया जाएगा पुलिसिंग का पाठ, एडीजी ने दिया खास आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: बच्चों को पढ़ाया जाएगा पुलिसिंग का पाठ, एडीजी ने दिया खास आदेश
Wed, 30 Jun 2021 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:22 PM IST
सार
जोन के सभी 11 जिलों में हर हफ्ते पुलिस को ऐसे कार्यक्रम करने को कहा।
विज्ञापन
एडीजी जोन अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों के मन से पुलिस का खौफ दूर करने और उसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए गोरखपुर जोन की पुलिस स्कूलों में कक्षा 5 से 12वीं तक के बच्चों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ाएगी। पुलिस कैसे काम करती है, यह बताने के साथ ही बच्चों के सवालों का जवाब दिए जाएंगे। डिजास्टर मैनेजमेंट, यातायात नियम और थाना पुलिसिंग की भी जानकारी दी जाएगी।
मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ऑनलाइन पुलिस की पाठशाला में शामिल होने के बाद एडीजी जोन अखिल कुमार ने सभी 11 जिले के एसपी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। एडीजी ने बताया कि बच्चों में शुरू से ही पुलिस के प्रति एक अजीब सा खौफ भर दिया जाता है। ऐसे में बड़े होने पर भी वे पुलिस और पुलिस सर्विस के प्रति रूचि नहीं रखते। इसी धारणा को बदलने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब जोन के सभी 11 जिलों के थानेदार अपने इलाके के स्कूलों में एक-एक दिन जाकर बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करेंगे।
पुलिस को मिलेगी मदद
एडीजी ने बताया कि इस व्यवस्था से बच्चों के परिजनों के मन से भी पुलिस के प्रति गलत धारणा को खत्म किया जा सके। इससे आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास तो बढ़ेगा ही, लोगों के जागरूक होने से पुलिस को सूचनाएं एकत्र करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों के बीच जाकर पुलिस के बारे में जानकारी दें। सभी थानेदार सप्ताह में एक दिन अलग-अलग स्कूलों में जाएंगे। इससे बच्चे पुलिसिंग सीखेंगे ही, घर जाकर वे अपने परिजनों को भी इससे अवगत कराएंगे। इससे समाज में पुलिस के प्रति बढ़ रही दूरी खत्म होगी। इस निर्देश का गंभीरता से पालन कराने के लिए जिलों के कप्तान स्वयं इसकी मानिटरिंग करेंगे।