फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   actor sonu sood

फिर से चलने का सपना हो सकेगा साकार : प्रज्ञा

Fri, 14 Aug 2020 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
actor sonu sood
फिर से चलने का सपना हो सकेगा साकार : प्रज्ञा
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के पादरी बाजार की रहने वाली लॉ की छात्रा प्रज्ञा मिश्रा की सेहत बिल्कुल ठीक है। अभिनेता सोनू सूद की टीम ने गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में छात्रा के दोनों पैरों का ऑपरेशन करा दिया है। दो दिनों तक छात्रा हॉस्पिटल में भर्ती रहेगी। स्थिति के अनुसार डॉक्टर आगे फैसला करेंगे कि उसे डिस्चार्ज कब करना है? छात्रा ने बताया कि उसे बेहद खुशी है कि उसके चलने का सपना अब फिर से साकार हो सकेगा। सोनू सूद भैया की वजह से यह संभव हुआ है। ऑपरेशन के बाद से प्रज्ञा बेहद खुश भी हैं।
प्रज्ञा गोरखपुर विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। फरवरी में सड़क हादसे के दौरान उनके दोनों पैरों की घुटने की हड्डी टूट गई। इसके बाद लॉकडाउन हो गया। छात्रा ने शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। आर्थिक स्थिति खराब थी। लिहाजा प्रज्ञा ने सगे-संबंधियों से लेकर राजनीतिक लोगों से राब्ता किया। पर सहायता न मिली। इसी बीच छात्रा को अभिनेता सोनू सूद का ख्याल आया। जब उन्हें ट्वीट किया तो जवाब मिला कि दिल्ली आ जाओ। डॉक्टर से बात हो गई है। इसके बाद छात्रा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंच गई। वहां सोनू सूद की टीम पहले ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी। छात्रा के पहुंचते ही टीम गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उसे ले गई। फिलहाल छात्रा का सफल ऑपरेशन हो गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

दो दिन तक अस्पताल में रहेगी भर्ती
छात्रा ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने दो दिनों तक अभी और अस्पताल में भर्ती रहने को कहा है। दो दिनों के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे फैसला करेंगे। बताया कि दिल्ली स्टेशन से उतरते ही टीम ने हाथों-हाथ लिया। अपनों से ज्यादा ख्याल रखते हुए अस्पताल ले गए और डॉक्टरों से मिलवाया। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन किया। बताया कि जिस तरह से सोनू सूद भैया ने मदद की है, वैसा सगा भी कई बार नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed