फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action taken against Gorakhpur's drug inspector, complaint had reached CM- suspended

बड़ी कार्रवाई: गोरखपुर में नशीली दवाइयों के धंधेबाजों पर शिकंजा...पहले कर्मचारी, अब ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित

Thu, 17 Jul 2025 12:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

सीएम की सख्ती के बाद मंगलवार को औषधि प्रशासन विभाग के औषधि अनुसेवक मोहन तिवारी को निलंबित करते हुए वाराणसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इसके बाद बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार को निलंबित करते हुए आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Action taken against Gorakhpur's drug inspector, complaint had reached CM- suspended
भालोटिया मार्केट( सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नकली और नशीली दवाओं के धंधेबाजों पर मुख्यमंत्री की भृकुटी टेढ़ी हुई तो भालोटिया मार्केट में दो दिन से हंगामा मचा हुआ है। मंगलवार को औषधि प्रशासन विभाग के अनुसेवक मोहन तिवारी का निलंबन हुआ तो वहीं बुधवार को औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) राहुल कुमार भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर पर औषधि अनुसेवक के इशारे पर कार्य करने और संदिग्ध व नशीली दवाओं की जांच नहीं करने के साथ ही नए ड्रग लाइसेंस के आवेदनों की जांच में लापरवाही समेत कई गंभीर आरोप हैं। पूरे मामले की जांच सहायक आयुक्त औषधि पूरन चंद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में दवाओं की सबसे बड़ी मंडी भालोटिया में मरीजों की सहूलियत के लिए मंगाई गई मनोचिकित्सा और दर्द निवारक दवाइयों को धंधेबाज नशेड़ियों के लिए पंजाब और दिल्ली में बेच रहे हैं। इस तरह का मामला पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने यहां छापा मारा तो कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए।

यहां तक कि एक दुकान ऐसी मिली, जिसका पंजीकरण तो है लेकिन वहां दूसरी दुकान चल रही थी। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम की सख्ती के बाद मंगलवार को औषधि प्रशासन विभाग के औषधि अनुसेवक मोहन तिवारी को निलंबित करते हुए वाराणसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

इसके बाद बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार को निलंबित करते हुए आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच सहायक आयुक्त औषधि पूरन चंद को सौंपी गई है।

औषधि अनुसेवक के इशारे पर कार्य कर रहे थे ड्रग इंस्पेक्टर
औषधि निरीक्षक राहुल कुमार पर आरोप है कि वह अपने अधीनस्थ औषधि अनुसेवक मोहन तिवारी के इशारे पर काम करते थे। नए ड्रग लाइसेंस के लिए आए आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने में मनमानी करते थे। वहीं संदिग्ध और नशीली दवाओं का सैंपल भी नहीं लेते थे। उनके हर महीने का टारगेट तक पूरा नहीं हो रहा था।

ड्रग इंस्पेक्टर पर कोर्ट में चल रहे मामलों में भी पैरवी नहीं करने का आरोप है। बता दें कि निलंबित औषधि अनुसेवक पर व्यापारियों को धमकाकर पैसा वसूलने समेत कई अन्य गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

धंधेबाजों की दुकानों पर नहीं होती थी जांच
करीब डेढ़ साल से गोरखपुर में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने शहर के झुंगिया, भटहट, एम्स, सरदारनगर, बड़हलगंज समेत कई जगहों से नशीली दवाएं पकड़ीं थीं। कहीं भी खरीद-बिक्री की रसीद नहीं मिली।

इन दवाओं को कहां से खरीदा गया, बिना लिखा-पढ़ी के ये दवाएं कैसे बिकीं, गोरखपुर की दवा पटना और दिल्ली में क्यों बिकी ऐसे तमाम मुद्दे रोज ही चर्चा में आते थे, लेकिन नकली व नशीली दवाओं के धंधेबाजों की जांच नहीं होती थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम जांच करने भालोटिया आई तो पहले ही दिन मार्केट के खेल को पकड़ लिया।


नशीली दवाओं की बिक्री और अवैध वसूली से दवा विक्रेता परेशान थे। मुख्यमंत्री ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई की, इससे दवा व्यापारियों को राहत मिली है। यह कार्रवाई धंधेबाजों के लिए चेतावनी भी है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद बड़े से बड़े माफिया पर भी बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई जरूर होगी: आलोक चौरसिया, महामंत्री दवा विक्रेता समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed