फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of supplying hashish to UP via Nepal-Bihar arrested news in hindi

4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार: संभल का तस्कर नेपाल-बिहार से लाकर UP के जिलों में करता था सप्लाई, STF ने पकड़ा

Sat, 30 May 2026 01:37 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 30 May 2026 01:37 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर सराय निवासी रामचंदर के रूप में हुई है। टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। गिरोह के गुर्गे कैरियरों के माध्यम से चरस की खेप उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंचा रहे थे।

विज्ञापन
Accused of supplying hashish to UP via Nepal-Bihar arrested news in hindi
गिरफ्तार तस्कर रामचंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक गुर्गे को पकड़ा है। उसे बृहस्पतिवार को गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलीपार क्षेत्र के महोब बंधा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से चार किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नेपाल और बिहार के रास्ते आरोपी यूपी के कई जिलों में चरस की सप्लाई करता था।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर सराय निवासी रामचंदर के रूप में हुई है। टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। गिरोह के गुर्गे कैरियरों के माध्यम से चरस की खेप उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंचा रहे थे।

इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ लखनऊ की टीम लगातार अभिसूचना संकलन में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह का एक गुर्गा नेपाल से रक्सौल, पूर्वी चंपारण (बिहार) होते हुए गोरखपुर के रास्ते कानपुर जा रहा है।

टीम ने बेलीपार क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो नेपाल और बिहार के विभिन्न इलाकों से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में सप्लाई करता है।

उसने पुलिस को बताया कि बरामद खेप को कानपुर और आसपास के जिलों में पहुंचाया जाना था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से इस धंधे में शामिल है। एसटीएफ की कार्रवाई में एसआई अमित कुमार तिवारी, विद्यासागर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मामले में बेलीपार थाने में तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई बेलीपार पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed