{"_id":"653abc392f36a1fa2b00f707","slug":"accused-of-snatching-borrowed-money-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-349378-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उधार रुपये लेकर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उधार रुपये लेकर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। व्यापार के जरिये दोस्ती कर चार लाख रुपये हड़पने के आरोपी तुर्कमानपुर निवासी विशाल यादव को राजघाट पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 2022 में केस दर्ज किया गया था, तभी से वह फरार था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी पर कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी अनुज कुमार ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि विशाल यादव से व्यापार के सिलसिले में छह लाख रुपये लिए थे। बाद में लाभ सहित रुपये वापस कर दिए। इसके बाद विशाल ने अपने दोस्त आलोक के साथ मिलकर कहा कि गाड़ी लेने के लिए चार लाख रुपये उधार दे दो। उसने एक चेक भी दिया। चेक को बैंक में लगाने गया तो दोनों ने कहा कि बाद में लगाना। कुछ दिन और बीतने के बाद रुपये मांगने पर गाली देते हुए धमकी भी दी।