फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of smuggling drugs and selling them in Nepal arrested

Gorakhpur News: नशे की दवाओं की तस्करी कर नेपाल में बेचने का आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ ने पकड़ा खेल

Sat, 17 Dec 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Dec 2022 12:04 PM IST
सार

पकड़े गए आमिर ने बताया कि नौतनवां में कपड़े की दुकान चलाने वाले लकी ने उसे दवा लेने पीपीगंज भेजा था। उसने एक मोबाइल नंबर दिया था। उस मोबाइल पर कॉल करने पर पीपीगंज में एक व्यक्ति ने उसे दवाएं दे दीं। बताया कि यह लोग कई वर्षों से यह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Accused of smuggling drugs and selling them in Nepal arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद से फिर से नशीली दवाओं की तस्करी करने के आरोपी आमिर खान को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एसटीएफ ने पीपीगंज इलाके से पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने आमिर के पास से 2700 प्रतिबंधित इंजेक्शन, एक कार, दो मोबाइल फोन बरामद किया।

विज्ञापन


पकड़ा गया आमिर महराजगंज जिले के सुकरौली गांव का मूल निवासी है। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। एसटीएफ के मुताबिक, आमिर प्रतिबंधित दवाओं को गोरखपुर से लेकिर सोनौली के रास्ते नेपाल में बेचता है।
विज्ञापन


पकड़े गए आमिर ने बताया कि नौतनवां में कपड़े की दुकान चलाने वाले लकी ने उसे दवा लेने पीपीगंज भेजा था। उसने एक मोबाइल नंबर दिया था। उस मोबाइल पर कॉल करने पर पीपीगंज में एक व्यक्ति ने उसे दवाएं दे दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह लोग कई वर्षों से यह काम कर रहे हैं। आरोपी आमिर कुछ दिन पूर्व ही महराजगंज की जेल से जमानत पर छूटा है। तब भी वह प्रतिबंधित दवाओं को नेपाल ले जाकर बेचने के ही आरोप में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ महराजगंज पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed