{"_id":"63e35f0a7c6b6efe0e0bdd08","slug":"accused-of-running-clinic-and-medical-store-arrested-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी क्लीनिक संचालित करने का आरोपी गिरफ्तार, 2014 में तत्कालीन सीएमओ ने दर्ज कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी क्लीनिक संचालित करने का आरोपी गिरफ्तार, 2014 में तत्कालीन सीएमओ ने दर्ज कराया था मुकदमा
Wed, 08 Feb 2023 02:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Feb 2023 02:06 PM IST
सार
आरोपी के खिलाफ 2014 में तत्कालीन सीएमओ ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पुराने क्लीनिक के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज में फर्जी तरीके से देवा क्लीनिक चलाने के आरोपी संचालक दयाशंकर राव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 2014 में तत्कालीन सीएमओ ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पुराने क्लीनिक के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी दयाशंकर राव पिपराइच इलाके के वार्ड नंबर 13 बनकटा का स्थायी निवासी है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर सहबाजगंज में देवा क्लीनिक के नाम से संचालन किया जा रहा था। जुलाई 2014 में एडिशनल सीएमओ ने शिकायत के बाद जांच की तो पता चला कि देवा क्लीनिक के बोर्ड पर डॉ. केएम अग्रवाल (एमडी) व डॉ. बीएस बिस्ट का नाम अंकित था, क्लीनिक शिवपुर सहबाजगंज के हीरालाल के मकान में संचालित हो रही थी, जिसे दयाशंकर राव अपने पिता के नाम गलत बताते हुये शौक्षिक योग्यता बीए, एमएस हरिद्वार बताकर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच के दौरान देवा क्लीनिक का पंजीकरण व दवाओं के भंडारण का लाइसेंस नहीं पाया गया। दयाशंकर राव द्वारा ऐलोपैथ पद्दति से उपचार किया जाना पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सीएमओ ने कथित डॉ. दयाशंकर राव पर अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वा दवा भंडारण के संबंध में अगस्त 2014 में केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन