फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of molesting a teenager went to jail

Gorakhpur News: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गया जेल

Fri, 14 Jul 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a teenager went to jail

विज्ञापन
किशोरी की मां का दोस्त है आरोपी, गुलरिहा पुलिस ने दर्ज किया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी, किशोरी की मां का करीबी दोस्त है।
आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिला के दाराउंदा के महराजगंज निवासी मोहम्मद गंटू के रूप में हुई है। किशोरी ने तहरीर में लिखा है कि तीन वर्ष पहले पिता की मौत हो गई थी। इसी दौरान मां का संबंध मोहम्मद गंटू से हो गया। किशोरी का कहना है कि मां जब काम करने घर से बाहर चली जाती थी तो युवक गलत निगाह रखते हुए उसके साथ छेड़खानी करता था। किशोरी जब अपनी मां से प्रेमी के हरकतों की शिकायत करती थी तो दोनों मिलकर पीटते थे। युवक की हरकत से आजिज आकर किशोरी एक माह से अपने मौसी के पास जाकर रहने लगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को किशोरी फिर जब अपने मां के घर पहुंची तो आरोपी छेड़खानी करने लगा। इसके बाद किशोरी ने 1090 पर काॅल करके पुलिस बुला ली। किशोरी की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed