{"_id":"64a3b70005889c7e9c04fa46","slug":"accused-of-molesting-a-teenager-doing-transplanting-in-gorakhpur-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोपाई कर रही किशोरी से छेड़खानी का आरोप, दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोपाई कर रही किशोरी से छेड़खानी का आरोप, दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच
Tue, 04 Jul 2023 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:36 AM IST
सार
आरोप है कि किशोर खेत में जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वहीं किशोरी के विरोध करने पर मनबढ़ ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए किशोरी का मुंह दबाकर उसे दूसरे खेत में खींच ले गया। शोर मचाने पर अगल-बगल धान की रोपाई कर रही महिलाओं के आने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में रविवार शाम रोपाई करने गई किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे के खेत में खींचकर कर भी ले गया। शोर मचाने पर महिलाएं इकट्ठा होने लगी। जिसको देखकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के घर जाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम छह बजे किशोरी गांव के सिवान में धान की रोपाई करने गई थी। आरोप है कि किशोर खेत में जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वहीं किशोरी के विरोध करने पर मनबढ़ ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए किशोरी का मुंह दबाकर उसे दूसरे खेत में खींच ले गया। शोर मचाने पर अगल-बगल धान की रोपाई कर रही महिलाओं के आने पर आरोपी फरार हो गया। किशोरी ने खेत से ही डायल 112 को फोन कर दिया।
इसे भी पढ़ें: बीएससी के छात्र ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, मानसिक रूप से था बीमार
विज्ञापन
मां के साथ उलाहना लेकर आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के पिता ने मां-बेटी को गाली देते हुए घर से भगा दिया। वहीं मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची तो किशोरी ने आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हालांकि आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे थाने आकर शिकायती पत्र देने को कहा। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन