{"_id":"64a3b2ff993bfd64e202f685","slug":"bsc-student-committed-suicide-by-hanging-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बीएससी के छात्र ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, मानसिक रूप से था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बीएससी के छात्र ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, मानसिक रूप से था बीमार
Tue, 04 Jul 2023 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:19 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, उसके दवा की पर्ची मिली है। उसका एक परीक्षा भी छूट गया था। शायद इसी कारण उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोतवाली इलाके के मियां बाजार पूर्वी फाटक के पास किराए के मकान में रविवार की रात में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र दिग्विजय कुशवाहा (22) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह पिछले एक साल से मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उसकी परीक्षा भी छूट गई थी, जिसके बाद वह और बीमार हो गया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सावन आज से... 19 वर्ष बाद 59 दिनों तक महादेव की भक्ति में लीन रहेंगे भक्त
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया के रहने वाले राजकुमार का पुत्र दिग्विजय कुशवाहा मियां बाजार पूर्वी फाटक के पास किराये के मकान में रहता था, हालांकि कुछ दिन पहले वह मकान खाली कर दिया था, लेकिन उसका दोस्त पिंटू गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता यहीं पर रहता था।
कमरे की चाबी दिग्विजय कुशवाहा के पास भी रहती थी, रविवार सुबह में वह खोराबार के दिव्यनगर में रहने वाले अपने चाचा बांकेलाल कुशवाहा के घर पर गया था। उसने एक हजार रुपये किताब के नाम पर मांगा था। इसके बाद फिर कमरे पर आ गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में PM मोदी का आगमन: SPG ने देखा पीएम का कार्यक्रम स्थल, होटलों में ठहरे लोगों की मांगी गई जानकारी
देर शाम दिग्विजय की मां ने बांकेलाल को फोन कर बताया कि उसका फोन नहीं उठ रहा है। इसके बाद फिर बांकेलाल ने मकान मालिक जगदीश से बातचीत की तो वह कमरे की ओर गए। कमरा अंदर से बंद था और आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।