फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused of killing youth in dispute of DJ will remain in Gorakhpur jail

गोरखपुर: जेल में ही रहेगा डीजे के विवाद में युवक की हत्या का आरोपी, जमानत अर्जी हुई खारिज

Fri, 07 Jan 2022 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 02:43 PM IST
सार

गोरखपुर में बरात पक्ष से आए आरोपी राहुल चौधरी अपने छह साथ साथियों के साथ डीजे आपरेटर से विवाद करने लगे। जिसपर वादी का लड़का आया और डीजे आपरेटर और बराती पक्ष के लोगों को वहां से हटा दिया।

विज्ञापन
accused of killing youth in dispute of DJ will remain in Gorakhpur jail
प्रतीकात्मक। - फोटो : istock

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम ने हत्या के आरोपी राहुल चौधरी उर्फ शैलेष निवासी पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बिहुली की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दी। आरोपी अब जेल में ही रहेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेन्द्र कुमार मिश्र एवं राम प्रकाश सिंह का कहना था कि वादी हरिश्चंद्र चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला रामनगर का निवासी है। 28 नवंबर 2021 को उसका लड़का रोहित सिंह उर्फ राहुल गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित रिमझिम मैरेज हाल दस नंबर बोरिंग साकेतपुरी कालोनी में लड़की पक्ष से गया था।
विज्ञापन


रात 10.30 बजे पुलिस प्रशासन ने आकर डीजे बंद करा दिया। जिसको लेकर बरात पक्ष से आए आरोपी राहुल चौधरी अपने छह साथ साथियों के साथ डीजे आपरेटर से विवाद करने लगे। जिसपर वादी का लड़का आया और डीजे आपरेटर और बराती पक्ष के लोगों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी राहुल चौधरी अपने साथियों के साथ रात 12.25 बजे जब वादी का लड़का उसके चाचा धर्मेंद्र व चचेरे भाई ऋषभ सिंह घर के लिए चले तो एक न्यूरोलाजी सेंटर के पास आरोपी राहुल चौधरी, शैलेंद्र चौधरी ने अपने साथियों के साथ पीछे से वादी के लड़के रोहित के सिर पर ईट से वार किया तथा धर्मेंद्र व ऋषभ सिंह को भी पीटा, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई और धर्मेंद्र को गंभीर चोटे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed