फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of giving vehicles on rent to cow-smugglers arrested

Gorakhpur News: गो-तस्करों को किराये पर गाड़ी देने का आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का था इनाम

Thu, 02 Mar 2023 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि इस गैंग की खास बात यह है कि पशुओं की चोरी करते वक्त अगर इनका कोई विरोध करता है तो तस्कर उसपर जानलेवा हमला कर देते हैं। कई बार तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी है तो कई बार ईंट-पत्थर से पुलिस जवानों पर हमला भी किया है।

विज्ञापन
Accused of giving vehicles on rent to cow-smugglers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो साल से फरार था। वह तस्करों से प्रति चक्कर के लिए 25 हजार रुपये लेकर पिकअप उपलब्ध कराता था। पुलिस के मुताबिक, वह खुद भी गो-तस्करी करता था।
विज्ञापन


आरोपी के पिकअप को पुलिस ने जब्त किया था, तभी से वह फरार था। पुलिस ने आरोपी के पास से 41 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पकड़ा गया आरोपी कुशीनगर के पटहेरवा का निवासी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि साल 2020 में खोराबार थाने में संतोष के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। उसपर पुलिस ने इनाम भी रखा था। लेकिन, वह हर बार पुलिस को चकमा देकर बच जाने में सफल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों से छुट्टा पशुओं की चोरी करता है। इसके बाद इन पशुओं को कुशीनगर के रास्ते पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश भेज देता है। वहां जानवरों की अच्छी कीमत मिलती है। तस्कर ने पुलिस को यह भी बताया कि इस काम में कुशीनगर के कई बड़े गैंग काम कर रहे हैं। संतोष का काम इस गैंग में पशुओं की चोरी करने के लिए गाड़ी मुहैया कराना था।


पुलिस को देखते ही हमला कर देता है गैंग
एसपी सिटी ने बताया कि इस गैंग की खास बात यह है कि पशुओं की चोरी करते वक्त अगर इनका कोई विरोध करता है तो तस्कर उसपर जानलेवा हमला कर देते हैं। कई बार तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी है तो कई बार ईंट-पत्थर से पुलिस जवानों पर हमला भी किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed