{"_id":"64dcfe46594edcb5730f4f24","slug":"accused-of-embezzlement-in-finance-company-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-273888-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाइनेंस कंपनी में गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाइनेंस कंपनी में गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
आरोपी के पास से एक लाख 34 हजार 760 रुपये, टैबलेट, फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फिनकेयर स्माइल फाइनेंस कंपनी में जालसाजी कर एक लाख 43 हजार 150 हजार रुपये हड़पने के आरोप में कर्मचारी महेंद्र कुमार गौड़ को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसके पास से नकदी, फिंगर प्रिंट डिवाइस, रसीद बुक बरामद कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र कुमार कंपनी में फील्ड अफसर था और महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया गांव का निवासी है। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि आरोपी कर्मचारी कंपनी के रुपयों का गबन कर लिया है और हिसाब मांगने पर नहीं दे रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक लाख 34 हजार 760 रुपये बरामद कर लिया। अन्य सामान भी उसके पास से मिले हैं।