फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of cheating Saraf caught and handed over to police case registered

Gorakhpur News: सराफ से धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, केस दर्ज

Wed, 23 Aug 2023 01:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

राजघाट एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान गोंडा जिले के मनकापुर निवासी सौरम गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Accused of cheating Saraf caught and handed over to police case registered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में राजघाट क्षेत्र के घंटाघर, हिंदी बाजार में सराफ से सामान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सराफ की दुकानों पर सोमवार को एक युवक बारी-बारी से पहुंचा। उसने आभूषण पसंद कर मोबाइल फोन से ऑनलाइन भुगतान किया। जब सराफ ने खाते में भुगतान नहीं आने की बात कही तो युवक ने अपना मोबाइल फोन दिखाकर रकम भेजने की बात कही। इस पर वाद-विवाद होने लगा। संदेह होने पर सराफ व कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सराफ करोबारी संग ठगी: बोला- मत मारी गई थी, परिचित पर भरोसा करके फंसा; अब हो गया कर्जदार
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक ने सिंह ज्वेलर्स के कृष्ण सिंह, खुशी अर्नामेंस के दिलीप और प्रिया ज्वेलर्स के राहुल की दुकान पर जाकर धोखाधड़ी की है। आरोपी की पहचान गोंडा जिले के मनकापुर निवासी सौरम गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता के रूप में हुई है। राजघाट एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed