फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused boy molest girls on school bus in maharajganj

स्कूल बस में हुई छेड़छाड़ तो चिल्लाने लगीं छात्राएं, लोगों को आता देख भाग निकला आरोपी

Wed, 22 Jan 2020 07:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Wed, 22 Jan 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
accused boy molest girls on school bus in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक स्कूल की बस में मनबढ़ो ने घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तब जाकर मनबढ़ युवक वहां से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने उसे दौड़ाया। लेकिन वह जान बचाकर फरार हो गया। स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से 1090 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षो के बीच समझौते की बात चल रही है। अगर बात नहीं बनी तो थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में एक स्कूल है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक गांव की छात्राओं को लेकर बस ज्योंही आगे बढ़ी त्योंही एक युवक बस में सवार में हो गया। पहले तो वह कुछ नहीं कहा। अनुरोध कर बस में सवार हो गया। इसके बाद थोड़ी दूर जाने पर वह छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। छात्राओं ने विरोध किया तो वह कुछ छात्राओं को चाटा जड़ दिया। आक्रोशित छात्राएं बस में चिल्लाने लगी। चालक ने बस को रोक दी।
विज्ञापन


इसके बाद तमाम लोग आ गए। अधिक लोगों को आता देख युवक फरार हो गया। बताया जाता है कि बस में सवार छात्रा से युवक नाराज था। युवक ने एक सप्ताह पहले छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। जिससे युवक उससे नाराज हो गया था। उसे मारने पीटने के मौके के तलाश में लगा था। बुधवार को उसने मौका देखकर बस में घुसकर मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही छेड़छाड़ कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छात्रा और युवक दोनों एक ही समुदाय के हैं जिससे इस मामले में समझौते की बात चल रही है। युवक की मारपीट से चार छात्राओं को हल्की चोट लगी जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि ज्योंही जानकारी मिली तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन युवक मौके से फरार हो गया था।

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो आरोपी युवक के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी। अभी इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed