फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused absconding from custody of Kanpur Police from Gorakhpur Court

पुलिस की पकड़ हुई ढीली: रामजतन हाथ छुड़ाकर भाग निकला, ताकती रह गई मुस्तैद खाकी, अब तलाश में जुटीं टीमें

Tue, 06 Sep 2022 05:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Sep 2022 05:29 PM IST
सार

बेलीपार थाना क्षेत्र के कुसमौल, शिवपुरा निवासी रामजतन चौधरी मसाले का कारोबार करता है। उसके खिलाफ कानपुर के ग्वालटोली में दुकान चलाने वाली अनुराधा गुप्ता ने जालसाजी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मसाले की आपूर्ति का झांसा देकर तीन लाख ले लिए, लेकिन आपूर्ति नहीं की।

विज्ञापन
Accused absconding from custody of Kanpur Police from Gorakhpur Court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर कचहरी से कानपुर पुलिस की सुरक्षा से जालसाज फरार हो गया। सिपाही से हाथ छुड़ाकर फरार हुए जालसज के खिलाफ कानपुर के फजलगंज थाने में तैनात दरोगा ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाना क्षेत्र के कुसमौल, शिवपुरा निवासी रामजतन चौधरी मसाले का कारोबार करता है। उसके खिलाफ कानपुर के ग्वालटोली में दुकान चलाने वाली अनुराधा गुप्ता ने जालसाजी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मसाले की आपूर्ति का झांसा देकर तीन लाख ले लिए, लेकिन आपूर्ति नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sorry बेटी: फंदे पर लटका था शव, गर्गी को लगा झूला झूल रही है मां; प्रीति ने लिखा- तुम्हारे पिता के बिना जीना..

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कानपुर पुलिस ने जब उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने मसाला भेज दिया है। आरोपों के आधार पर कानपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी जालसाज को उसके घर से पकड़ लिया। कानपुर ले जाने के लिए उसे न्यायालय में पेश करना था, ताकि ट्रांजिट रिमांड मिल सके, लेकिन इसके पहले ही वह सिपाही से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed