{"_id":"6a861adb156bee05710f456c","slug":"accusation-of-robbery-and-shooting-a-blanket-factory-security-guard-suspect-identified-during-police-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1423709-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कंबल फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर लूट का आरोप, पुलिस की जांच में संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कंबल फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर लूट का आरोप, पुलिस की जांच में संदिग्ध
Thu, 20 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल के पास मंगलवार रात सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घायल युवक का बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित के बयानों में विरोधाभास और सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह लग रहा है।
शाहपुर के मानस विहार कॉलोनी, व्यास नगर निवासी रोहन सिंह (26) खजनी क्षेत्र स्थित कंबल फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। रोहन के मुताबिक, मंगलवार रात वह बाइक से दो लाख रुपये लेकर जा रहा था। छताई पुल के पास पहुंचते ही दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपये छीनने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली बाईं तरफ सीने और कंधे के बीच लगी। हमले में घायल होकर रोहन मौके पर गिर गया।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अब लूट और गोली मारने की घटना की पुष्टि के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी और बैंक खाते से कहानी पर उठे सवाल
पुलिस ने वारदात से पहले स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें रोहन के वहां से गुजरने की तस्वीर नहीं मिली जबकि एंबुलेंस से जाते हुए वह दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसके बैंक खाते की भी जांच की। जांच में सामने आया कि खाते से करीब छह महीने से कोई लेनदेन नहीं हुआ है जबकि पूछताछ में रोहन ने खाते से दो लाख रुपये निकालकर ले जाने की बात कही थी। परिजन ने भी उसके पास दो लाख रुपये होने से इन्कार किया है।
नजदीक से लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, गोली बेहद नजदीक से लगी है। अब तक की जांच में बदमाशों के गोली चलाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित के बयानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का मिलान कर रही है।
पीड़ित के आरोपों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में बदमाशों के गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ में पीड़ित अलग-अलग बयान दे रहा है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
- दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ