फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Councilor husband body found on bed in Bansgaon gorakhpur

Gorakhpur News: बांसगांव में बिस्तर पर मिला सभासद के पति का शव, पत्नी से हुआ था विवाद

Mon, 31 Jul 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 31 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

संंतोष दुकान से घर आया। घर आने पर उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया और फिर वह कमरे में सोने चला गया। रात दो बजे के आसपास सभासद अनीता और उसके भाई सन्नी ने बाहर आकर शोर मचाया और पड़ोसियों को संतोष के अचेत होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Councilor husband body found on bed in Bansgaon gorakhpur
बांसगांव में मरे सभासद के पति संतोष की फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर जिले में बांसगांव इलाके के वार्ड नंबर तीन के सभासद अनीता देवी के पति संतोष शर्मा (26) का रविवार सुबह बिस्तर पर शव मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी अनीता देवी से विवाद के बाद वह अकेले कमरे में सोने चला गया था। देर रात दो बजे पत्नी ने शोर कर पड़ोसियों को बुलाया तो कमरे में संतोष का शव पड़ा था। रात में पत्नी के अलावा संतोष का साला ही घर में थे।

विज्ञापन


संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। आशंका है कि जहर से मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो कावड़ियों की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, संतोष शर्मा मुर्गा की दुकान चलाता था। उसने अनीता से प्रेम विवाह किया था और अलग रहता था। उसके तीन बच्चे आर्यन (5), आयुष (3) व अंश 18 माह हैं। शनिवार की रात नौ बजे संंतोष दुकान से घर आया। घर आने पर उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया और फिर वह कमरे में सोने चला गया। रात दो बजे के आसपास सभासद अनीता और उसके भाई सन्नी ने बाहर आकर शोर मचाया और पड़ोसियों को संतोष के अचेत होने की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि संतोष मर चुका था और दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। संतोष का एक मकान मझगावां बाजार के पास है, जहां उसकी माता मंजू देवी रहती हैं। पिता विदेश में नौकरी करते हैं। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed