{"_id":"64f0f5ba7e78d8804f095d54","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-290364-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवरिया के भी ध्यानार्थ\nभाई को देखने बीआरडी जा रहे अधेड़ की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवरिया के भी ध्यानार्थ भाई को देखने बीआरडी जा रहे अधेड़ की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चौरीचौरा इलाके में हुई घटना, ऑपरेशन के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती था भाई
अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके के फुटहवा इनार के पास बुधवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नारायण यादव (55) की मौत हो गई। वह ऑपरेशन कराने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने बड़े भाई को देखने जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के सरैया चीनी मिल कॉलोनी निवासी नारायण यादव मूलरूप से देवरिया के बरियारपुर के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई छेदी का प्रोस्टेट का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ है। बुधवार की रात में वह भाई को देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। फुटहवा इनार चौराहे से 100 मीटर पश्चिम अनमोल होटल के सामने पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट की वजह से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।