फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abvp will make one lakh online members

एक लाख एक हजार ऑनलाइन सदस्य बनाएगी एबीवीपी

Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
abvp will make one lakh online members
एक लाख एक हजार ऑनलाइन सदस्य बनाएगी एबीवीपी
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्षप्रांत की दो दिवसीय ऑनलाइन प्रांत समीक्षा योजना बैठक डीवीएनपीजी कॉलेज में हुई। जिसमें परिषद द्वारा वर्ष भर के आयोजनों पर चर्चा हुई और लक्ष्य तय किए गए। इस वर्ष एक लाख एक हजार ऑनलाइन सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है, जिसे दो चरणों में पूरा करना है।
परिषद की बैठक में तय हुआ कि 15-16 सितंबर को प्रांत में 49,500 तथा शेष 49,500 का लक्ष्य 17 से 24 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा इस वर्ष प्रांत में कुल 1200 इकाई ऑनलाइन व भौतिक रूप से बनाए जाने का लक्ष्य लिया गया है। पिछले वर्ष कुल सदस्यता 1,29,261 हुई, जो अब तक का रिकार्ड है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में भी परिषद का कार्य निश्चित तौर पर सामाजिक रूप से बढ़ा है। एबीवीपी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया ने कहा कि परिषद शिक्षा क्षेत्र में कार्य अवश्य करता है लेकिन देश व समाज पर आने वाले संकटों का सामना भी बढ़चढ़ कर करता है। प्रांत सहमंत्री अभिषेक हरि सिंह ने बताया कि प्रांत के 10 जिलों में 135 स्थानों पर कुल 550 कार्यकर्ताओं द्वारा 21,500 राशन किट, 1,01,588 भोजन पैकेट, 12,500 मास्क का वितरण किया गया। पीएम केयर्स में विद्यार्थियों एवं समाज से आग्रह के माध्यम से 16,73,884 रुपये भेजा गया। साथ ही 131 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान भी किया गया। संचालन प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने किया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सहछात्रा प्रमुख प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव, प्रांत कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. राजशरण शाही, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा, जिलों के संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री समेत 57 पदाधिकारी ऑनलाइन एवं भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed